बाल शिविर ८ से १२ साल की उम्र के बच्चों के लिए

आप आनापान ध्यान १, २ या ३ दिन के शिविरों में सीख सकते हैं |

शिविर के दौरान आचार संहिता का पालन अनिवार्य है | यहाँ मन को निर्मल, मजबूत और संवेदनशील बनाकर आप एक योग्य ज़िन्दगी जीना सीखेंगे | विपश्यना ध्यान साधना, जो वयस्कों को सिखाई जाती है, उसका प्रथम चरण आनापान साधना है | इस शिविर का कोई शुल्क नहीं है , क्योंकि यह पुराने साधक, जिन्होंने इस साधना से लाभ उठाया है, उनके दान पर चलता है |

१ दिवसीय शिविर

One day course in Hong Kong

तस्वीर: हॉन्ग कॉन्ग एक दिवसीय शिविर



इन शिविरों का आयोजन विश्वभर में विद्यालयों, शिविर स्थलों तथा स्थानीय ध्यान केन्द्रों में किया जाता है | यहाँ बच्चे ध्यान की मूल बातें सीखते हैं और शिविर में आधे आधे घंटों के ध्यान सत्रों के साथ चर्चायें, रचनात्मक गति विधियां, कथा कथन और खेल शामिल होते हैं | आदर्श समय सारिणी के अनुसार यह शिविर सुबह ९.३० बजे से शाम के ५ बजे तक होते हैं, परन्तु स्थानिक जरूरतों के अनुसार यह बदल भी सकता है | शिविर के दौरान सामान्यत: दोपहर का खाना और शाम का नाश्ता दिया जाता है | कोई भी बच्चा इस शिविर में शामिल हो सकता है सिर्फ़ अपने पालकों की अनुमति आवश्यक है | शिविर के शिक्षकों के साथ साथ स्वयंसेवक इस बात का प्रयत्न करते हैं कि हर एक बच्चा इस शिविर को ख़ुशी ख़ुशी पूरा करे |

२ या ३ दिवसीय निवासी शिविर

Course at Vipassana Centre in France

तस्वीर: फ़्रांस विपश्यना केंद्र शिविर



यह शिविर अधिकतर स्थानीय ध्यान केन्द्रों में आयोजित किये जाते हैं जो भीडभाड से दूर और शांतिमय होते हैं | ध्यान साधना एक दिवसीय शिविरों के सामान ही होती है परंतु गंभीर अभ्यास, प्रश्नोत्तर, खेल और विश्राम के लिए ज्यादा समय मिलता है |

अगर आप इन शिविरों में शामिल होना चाहते हैं तो अपने पालकों को अपने स्थानीय केन्द्रों से संपर्क करने को कहें | .

 

Parachute game at centre in Belgium

तस्वीर: बेल्जियम में एक खेल

वापस ऊपर जायें

बच्चे

अनुवाद

 English
Česky
简体中文
繁體中文
Deutsch
Español
Français
हिन्दी
Italiano
한국어
Polski
Português
Pусский
Svenska
Български

अधिक जानकारी के लिए

कृपया देखें www.dhamma.org/hi/index